रांची, जनवरी 30 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड के लगाम स्थित खेलगांव मैदान में आयोजित तीन दिवसीय प्रतिभा दर्शन महोत्सव शुक्रवार को प्रारंभ हो गया उद्घाटन रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष वीणा चौधरी ने खेल ध्वज फहरा कर किया। प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए शपथ दिलाई गई। जिला परिषद उपाध्यक्ष वीना चौधरी ने कहा कि यह खेल कार्यक्रम हमारे खिलाड़ियों के लिए अपनी शारीरिक और मानसिक क्षमताओं को विकसित करने का एक अच्छा मौका है। हमें उम्मीद है कि यह महोत्सव उन्हें जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों को सिखाएगा और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। खेल प्रभारी राजू कोइरी ने बताया कि 30 जनवरी से 1 फरवरी तक आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, क्रिकेट, वालीबॉल, महिला फुटबॉल, कैरम तथा एथलेटिक्स में 1500 मी, 800 मी 400 मी, 200 मी और 100 भी ...