सिल्ली में तीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास
रांची, जून 26 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। प्रखंड लोटा पंचायत के बांध डीह एवं कीता गांव और गोड़ाडीह पंचायत के गोड़ाडीह में शुक्रवार को अलग-अलग तीन पंचायत भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रखंड प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक व उप प्रमुख आरती देवी ने संयुक्त रूप से किया। जिप उपाध्यक्ष ने कहा कि नये भवन में बच्चों के लिए खेलने की जगह, स्वच्छ पेयजल, शौचालय और पोषणयुक्त भोजन पकाने की व्यवस्था होगी। भवन के बन जाने से नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को सीधे तौर पर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सेवाएं मिलने में आसानी होगी। मौके पर ग्राम प्रधान सुखराम वेदिया, धनेश्वर मुंडा, पूर्व मुखिया डबलु महली, पुर्व उप मुखिया जगदीश चन्द्र महतो वार्ड सदस्य सुनील कुमार गोस्वामी, रानी देवी सुभाष महतो, शिवशंकर प्रसाद, हुकुम नाथ महतो, श्रीधर महतो, भगवानदास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.