रांची, दिसम्बर 23 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली, मुरी व आसपास के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से ही कोहरा छाया रहता है, जिससे दृश्यता घटकर करीब 40 मीटर रह जा रही है। ठंड का सबसे अधिक असर दिहाड़ी मजदूरों पर पड़ रहा है, जिन्हें कामकाज में कठिनाई हो रही है। शाम होते ही सड़कों व चौक-चौराहों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। ठंड और कुहासे से खेती-बारी भी प्रभावित है। किसानों के अनुसार बैंगन, आलू, टमाटर, गोभी व सरसों जैसी फसलों में झुलसा रोग, फफूंद व कीटों का खतरा बढ़ गया है, जिससे उत्पादन घटने और आर्थिक नुकसान की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.