रांची, मार्च 20 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के बुढ़ाआम में सार्वजनिक नवदुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित चैत्र नवरात्र पूजा के दूसरे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान से पूजा की गई। मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित इस दिन, भक्तों ने विशेष अनुष्ठान किए। मंदिरों में सुबह से ही लंबी कतारें देखी गईं, जहां महिलाएं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी मृत्युंजय पांडे ने कहा कि नवरात्रि का यह नौ दिवसीय पर्व देवी दुर्गा के नौ रूपों की आराधना को समर्पित है, जिन्हें शक्ति और बल का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान भक्त उपवास रखते हैं और देवी के विभिन्न रूपों की पूजा करते हैं। इस नौ दिवसीय आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सोनाराम महतो, फनीभूषण महतो, घासीराम महतो, उपेन्द्र नाथ महतो, सोहन घटवार, सुभाष ...