रांची, जुलाई 1 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली, मुरी एवं आसपास के क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर खुले डिब्बे, बोतल या केन में पेट्रोल-डीजल नहीं मिलने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सबसे अधिक असर किसानों, छोटे दुकानदारों और उन लोगों पर पड़ रहा है, जिनके वाहन रास्ते में ईंधन खत्म होने के कारण बंद हो जाते हैं। ऐसे में लोगों को मोटरसाइकिल धकेलकर पेट्रोल पंप तक ले जाना पड़ रहा है। वहीं प्रतिदिन इस मुद्दे पर ग्राहकों और पेट्रोल पंप कर्मचारियों के बीच नोकझोंक भी हो रही है। स्थानीय कपड़ा व्यवसायी अजय कुमार साव ने बताया कि बिजली कटौती के दौरान दुकान में लगे जनरेटर को चलाने के लिए भी डिब्बे में पेट्रोल नहीं मिल रहा है, जिससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना है कि पावर टिलर और ट्रैक्टर में ईंधन भराने के लिए उन्हें 15 से 20 किलोमीटर दूर पेट...