रांची, दिसम्बर 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। पतराहातु सिल्ली में 22 दिसंबर को प्रस्तावित कुरमी/कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। महारैली को सफल बनाने के उद्देश्य से सिल्ली प्रखंड के बन्ता उत्तरी एवं दक्षिणी पतराहातू, दोवड़ू और बड़ाचांगड़ु पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई। जनसंपर्क अभियान में समन्वय समिति झारखंड, बंगाल एवं उड़ीसा के संयोजक लालचन महतो, पंच परगना प्रभारी भुवनेश्वर महतो (तुन्कू) एवं नगेन्द्र नाथ महतो प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने कहा कि कुरमी/कुड़मी समाज के अधिकारों के लिए एकजुट होकर महारैली को सफल बनाना आवश्यक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.