रांची, मार्च 18 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। ईद-उल-फितर, सरहुल और रामनवमी को लेकर बुधवार को सिल्ली थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामदेव यादव ने की, जबकि संचालन मोहम्मद फारूख ने किया। बैठक में जनप्रतिनिधियों, विभिन्न पूजा समितियों, अखाड़ा सदस्यों एवं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे। जानकारी दी गई कि संभावित 20 और 21 मार्च को क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। वहीं 21 मार्च को सरहुल और 27 मार्च को पारंपरिक मार्गों पर सरकारी गाइडलाइन के तहत रामनवमी जुलूस निकाला जाएगा। डीजे और आपत्तिजनक गीतों पर रहेगी सख्ती:बैठक में एसआई रामदेव यादव ने सरकार की गाइडलाइन की जानकारी देते हुए...