रांची, मई 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-मुरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों में पिछले दो दिनों से पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बंद रहने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तेल नहीं मिलने से क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति है, वहीं शादी-ब्याह जैसे जरूरी कार्यों में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग ऊंचे दामों पर खुला तेल खरीदने को विवश हैं। क्षेत्र में कुल छह पेट्रोल पंप हैं, जिनमें दो इंडियन ऑयल, दो भारत पेट्रोलियम और दो हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पंप शामिल हैं। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि कंपनी की ओर से ही समय पर तेल की आपूर्ति नहीं की जा रही है, जिसके कारण यह संकट उत्पन्न हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...