सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला आज से
रांची, मई 19 -- सिल्ली। सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में बुधवार से तीन दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का शुभारंभ होगा। यह कार्यशाला 20 से 22 मई तक आयोजित की जाएगी। कार्यशाला का विषय नेशनल हैंड्स ऑन वर्कशॉप ऑन इंडस्ट्री ओरिएंटेड ऑटोमेशन एंड इंटरनेट ऑफ थिंग्स सिस्टम रखा गया है। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और औद्योगिक ऑटोमेशन की व्यावहारिक जानकारी देना है। कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा एमएसएमई टूल रूम के निदेशक, सरला बिरला यूनिवर्सिटी के वाइस चेयरमैन, उत्तम गुरुकुल आश्रम के असीम कृष्ण दास, टेक्नो इंडिया के निदेशक तथा पॉलिटेक्निक के निदेशक विष्णु ब्रोतो चोट्टोपाध्याय भी मौजूद रहेंगे। यह भी पढ़ें- एएन कॉलेज में 28-29 मई को नई राष्ट्रीय शिक्षा नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.