रांची, जून 4 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक कॉलेज में गुरुवार को कैंपस सिलेक्शन ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें मुंबई की स्ट्रैटा जियोसेफ इंजीनियरिंग कंपनी ने भाग लिया। कंपनी के अधिकारी अरविंद नंदी और उमर जावेद ने कॉलेज पहुंचकर छात्रों का साक्षात्कार लिया। कैंपस प्लेसमेंट में सिविल संकाय के कुल 40 छात्रों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 10 छात्रों का चयन कंपनी में नियुक्ति के लिए किया गया। कैंपस ड्राइव के संचालक सह मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष राजेश गुड़िया ने बताया कि स्ट्रैटा जियोसेफ इंजीनियरिंग कंपनी की शाखाएं देशभर में संचालित हैं और यह कंपनी कंस्ट्रक्शन एवं हैवी कंस्ट्रक्शन परियोजनाओं के क्षेत्र में कार्य करती है। उन्होंने चयनित छात्रों की उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कॉलेज के निदेशक बिष्णु ब्रोतो...