सिल्ली पॉलिटेक्निक के 5 छात्रों का कमिंस इंडिया लिमिटेड चयन
रांची, जून 16 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पॉलिटेक्निक परिसर में ऑनलाइन कैंपस सिलेक्शन का आयोजन किया गया। जहां कमिंस इंडिया लिमिटेड कंपनी ऑनलाइन साक्षात्कार लिया गया। जिसमें पॉलिटेक्निक के मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल संकाय के 15 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें 5 छात्र सफल हुए। प्राचार्य समीर शर्मा ने कहा कि यह कंपनी के ब्रांच पेन इंडिया में स्थिति है। यह कंपनी डीजल और नेचुरल गैस इंजन का निर्माण करती है। प्राचार्य ने सभी सफल छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में और भी ऐसी कंपनी में आएगी। इस तरह के कैंपस ड्राइव से छात्रों की काबिलियत सामने आती है और वे अच्छे जगह अपना भविष्य बना सकते हैं। यह भी पढ़ें- कृष्णा मारुति लिमिटेड में आरआईटी के 35 छात्रों का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.