रांची, अप्रैल 9 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को चोरी हुई स्कूटी को महज एक दिन में बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार सिल्ली बाजार के मेन रोड स्थित प्रेम वस्त्रालय के बाहर से दुकान संचालक शेंकी अग्रवाल की एक्टिवा स्कूटी (जेएच 01ईयू 2716) बुधवार शाम चोरी हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने गुरुवार को सिल्ली थाना में आवेदन देकर सनहा दर्ज कराया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने गश्ती बढ़ा दी और सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान झारखंड-बंगाल सीमा पर कोचों पुल के पास से स्कूटी बरामद कर ली गई। थाना प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पुलिस की सक्रियता देखकर चोर वाहन छोड़कर फरार हो गया। गुरुवार देर शाम स्कूटी मालिक को थाना बुलाकर वाहन सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...