रांची, फरवरी 13 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के सिल्ली प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन 14 फरवरी को किया जाएगा। यह कार्यालय मुरी-गोला पथ स्थित सिंहपुर चौक के समीप स्थापित किया गया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कृष्णा महतो ने बताया कि जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र महतो 14 फरवरी को सुबह 11 बजे विधिवत उद्घाटन करेंगे। उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.