रांची, मार्च 12 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली के छाता टांड़ में इस्कॉन अनुमोदित हरे कृष्ण नामहट्ट संघ सिल्ली-मुरी के तत्वावधान में 17 से 21 मार्च तक श्रीमद भागवत कथा सह वैदिक सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कीर्तन, श्रीमद भागवत कथा, वैदिक नाटिका एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। कार्यक्रम में कथा वाचक इस्कॉन चौपाटी मुंबई के शिवराम दास ब्रह्मचारी, झारखंड एवं पुरुलिया और बांकुड़ा जिला नामहट्ट प्रचारक श्रीवास चरण दास ब्रह्मचारी के अलावे मायापुर के नित्यानंद किंकर दास ब्रह्मचारी, वृंदावन धाम के प्राण जीवन चैतन्य दास ब्रह्मचारी एवं विष्णु दास ब्रह्मचारी, रांची के गोविंद दास ब्रहचारी एवं विश्वरेता दास प्रभु शामिल होंगे। नामहट्ट संघ सिल्ली के बल्लभ निताई दास उर्फ बुद्ध देव कुशवाहा ने आम जनों को कार्यक्रम में शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.