सिल्ली के बाजार में पहुंचा जामुन, बिक रहा दो सौ रुपये किलो
रांची, मई 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों बाजार में जामुन दिखाई देने लगा है। हालांकि अभी जामुन का भाव 200 रुपये प्रति किलो है, बावजूद इसके लोग इसे खरीद रहे हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ जामुन में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसके कारण इसकी मांग लगातार बनी रहती है। खासकर गर्मी और बरसात के मौसम में लोग इसे काफी पसंद करते हैं। सिल्ली-पतराहातु सड़क पर हजाम गांव के समीप जामुन बेच रहे किसानों ने बताया कि अभी जामुन की शुरुआती खेप बाजार में पहुंची है। चूंकि अभी पूरी तरह से बरसात शुरू नहीं हुई है, इसलिए जामुन की आवक भी कम है। कम उत्पादन और सीमित उपलब्धता के कारण इसके दाम अधिक हैं। किसानों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश बढ़ने के साथ जामुन की आवक भी तेज होगी और कीमतों में कुछ कमी आने की संभावना है。 यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.