रांची, जून 25 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली का 12 सदस्यीय तीरंदाजी दल हरियाणा के सोनीपत के लिए रवाना हो गया है। यह दल 26 से 29 जून तक आयोजित होने वाले युवा एवं कैडेट विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप चयन ट्रायल में हिस्सा लेगा। कोच शिशिर महतो के नेतृत्व वाले इस दल में सुरभि पाल, लक्ष्मी कुमारी, मनीषा, होलिका, अंशु, माधुरी, सलोनी, तृषा, साहिल, निखिल, विजय और ध्रुव शामिल हैं। रवानगी के मौके पर कोच प्रकाश राम और अन्य तीरंदाजों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...