सिल्ली आसपास क्षेत्रों में बकरीद हर्षोल्लास से संपन्न
रांची, मई 28 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-मुरी समेत ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व भाईचारे, आपसी सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही विभिन्न मस्जिदों में बड़ी संख्या में लोगों ने ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी। नुरी मस्जिद कलवाडीह के इमाम कारी तैय्यब रजा निजामी ने कहा कि बकरीद का यह पावन पर्व पैगंबर इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट आस्था, समर्पण और कुर्बानी की भावना का प्रतीक माना जाता है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अपने अपने घरों में परंपरा के अनुसार बकरे की कुर्बानी भी दी। यह भी पढ़ें- सरायकेला-खरसावां में अकीदत के साथ मनाई गई बकरीद, मस्जिदों में अमन-चैन की मांगी गई दुआ घरों में विशेष पकवान बनाए गए और बच्चों में पर्व को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.