रांची, अप्रैल 6 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली थाना क्षेत्र के अड़ाल गांव के निकट कूदा कोचा जंगल से सोमवार को सिल्ली पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि काफी दिनों पहले से शव पड़ा है। शव की पहचान राहें थाना प्रखंड के लोवाहातु निवासी 76 वर्षीय पंचानन पातर मुंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह विक्षिप्त था। पिछले दो अप्रैल को ही वृद्ध के मामले में राहे थाना में सनहा भी कराया गया है। सिल्ली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.