खगडि़या, जनवरी 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के वीरवास खेल मैदान में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर आयोजित महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के भव्य फाइनल में सिल्लीगुड़ी ने खगड़िया को हराकर खिताब जीत लिया। खिताबी मुकाबला बिहार की खगड़िया और पश्चिम बंगाल की सिलीगुड़ी टीम के बीच खेला गया। खेल के पहले हाफ में सिलीगुड़ी की टीम ने आक्रामक शुरुआत करते हुए दो गोल दागकर बढ़त बना ली। जवाब में खगड़िया की टीम ने कड़ा संघर्ष किया और एक गोल कर वापसी की कोशिश की। हालांकि दूसरे हाफ में सिलीगुड़ी ने अपनी पकड़ मजबूत करते हुए एक और गोल कर अंतत: 3-1 से मैच जीतकर खिताब पर कब्जा कर लिया। पूरे मैच के दौरान दर्शकों का उत्साह चरम पर रहा। मैन ऑफ द मैच सिल्लीगुड़ी के विशेखा वर्मन को दिया गया। रेफरी रौशन गुप्ता और लाइंसमैन निशा कुमारी व मोहम्मद आजाद थे...