पलामू, फरवरी 13 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पांकी विधानसभा क्षेत्र के तरहसी प्रखंड अंतर्गत सिल्दीलिया गांव के पीएमश्री उत्क्रमित 2 उच्च विद्यालय में शुक्रवार को 8 अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। पांकी के विधायक डॉ. कुशवाहा शशिभूषण के निर्देश पर उनके जिला प्रतिनिधि सह नीलांबर-पीतांबरपुर प्रखंड भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेहता एवं तरहसी प्रखंड के विधायक प्रतिनिधि वशिष्ठ सिंह ने पूजा कर भवन निर्माण कार्य शुरू करवाया। प्रकाश मेहता ने इस क्रम में कहा कि भवन का निर्माण एक करोड़ एक लाख रुपए की राशि से किया जाएगा। भवन निर्माण के बाद विद्यार्थियों के लिए वर्ग कक्ष की कमी दूर हो जाएगी। पांकी क्षेत्र से विधायक डॉ कुशवाहा शशिभूषण मेहता क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए लगातार आधारभूत संरचनाओं यथा सड़क, स्कूल भवन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.