पिथौरागढ़, मई 21 -- पिथौरागढ़। नगर के सिल्थाम - महिला अस्पताल सड़क में गुरुवार सुबह लगे जाम ने कई देर तक वाहनों की रफ्तार को रोक दिया। नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में इन दिनों रोजाना लग रहे जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिल्थाम सड़क में लगे जाम के कारण कामकाजी लोगों के साथ ही स्कूली वाहनों को भी कई देर तक इंतजार करना पड़ है। जिसके बाद सिल्थाम चौकी से आए पुलिस कर्मचारियों ने जाम खुलवाया। तब कही जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...