औरैया, दिसम्बर 10 -- दिबियापुर रोड पर द्विवेदी गेस्ट हाउस के पास बंबा की चल रही सिल्ट सफाई तब विवादों में घिर गई, जब स्थानीय लोगों ने हरे-भरे पेड़ों की कटाई का विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। सफाई कार्य के दौरान ठेकेदार की ओर से पेड़ों को काटे जाने पर क्षेत्रीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और मौके पर तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। निषाद नगर से निकलने वाले इस बंबा की सिल्ट सफाई ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से कराई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार बंबा की पटरी पर खड़े कई हरे पेड़ तिरछे होकर बंबा की ओर झुक गए हैं। मशीन संचालन में दिक्कत आने पर ठेकेदार पक्ष ने पेड़ों की कटाई शुरू कर दी, जिसका लोगों ने कड़ा विरोध किया। विवाद बढ़ने पर काम रोक दिया गया। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी मंगलवार शाम कोतवाली पहुंचे और बंबा की पटरी पर मुहाल वासियों द्वारा क...