औरैया, नवम्बर 25 -- औरैया। रजवाहों और माइनरों की सिल्ट सफाई अभियान के दौरान मंगलवार शाम खनन माफिया द्वारा सिंचाई विभाग के कर्मचारी से अभद्रता और जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विभागीय कर्मचारियों में भारी रोष है।सिंचाई विभाग की ओर से इन दिनों रजवाहों व माइनरों की सिल्ट सफाई का कार्य कराया जा रहा है। दो दिन पहले खनन कार्य से जुड़े एक व्यक्ति की ट्रैक्टर-ट्रॉली सिल्ट भरकर ले जा रही थी, जिस पर सिंचाई कर्मी ने आपत्ति जताते हुए रोका था। उस समय आरोपी ने देख लेने की धमकी देकर मामला टाल दिया था। इसी क्रम में मंगलवार शाम आरोपी स्विफ्ट कार से रजवाह पर पहुंचा, जहां सफाई कार्यों का निरीक्षण कर रहा सिंचाई कर्मी अकेला मौजूद था। आरोप है कि आरोपी ने वहां पहुंचते ही अभद्रता शुरू कर दी और लगातार धमकियां देता रहा। विरोध करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.