सिल्ट छोड़ देने से सड़क पर चलना मुश्किल
चंदौली, जून 6 -- पीडीडीयू नगर। नगर पालिका की ओर से नगरीय इलाके में नालियों की सफाई कराई जा रही है। सफाई कर्मी नालों और नालियों से सिल्ट निकालकर गलियों और सड़कों पर छोड़ दे रहे हैं। जिससे दुर्गंध उठ रही है। वहीं वाहनों के पहिए से सिल्ट सड़कों पर फैल रही है। जिससे आवागमन करने में दिक्कत हो रही है। लोगों का कहना है कि उठती दुर्गंध से संक्राकम बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। लेकिन इस पर नगर पालिका प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। नागरिकों ने सिल्ट हटाने और सफाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मी की मनमानी से भवानीनगर में गंदगी का अंबार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.