सिल्ट उठान में 'बाइक ब्रिगेड'! ठेकेदार ने ट्रैक्टरों की जगह दर्ज करा दी मोटरसाइकिलें
औरैया, मई 8 -- अयाना, संवाददाता। अयाना रजवहा की सिल्ट उठान में बड़ा खेल सामने आया है। ठेकेदार ने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की संख्या पूरी दिखाने के लिए अनुबंध में कई मोटरसाइकिलों की पंजीकरण संख्या दर्ज करवा दी और जिम्मेदारों ने बिना जांच किए अनुमति भी जारी कर दी। मामला सामने आने के बाद विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। भोगनीपुर प्रखंड निचली रामगंगा नहर इटावा के अंतर्गत अयाना रजवहा में टेल तक पानी पहुंचाने के उद्देश्य से सिल्ट सफाई कर पटरी किनारे मिट्टी जमा कराई गई थी। किसानों को आवागमन में परेशानी न हो, इसके लिए किलोमीटर संख्या शून्य से 7.420 तक सिल्ट उठान के लिए ई-लॉटरी के माध्यम से नीलामी कराई गई थी। 15 नवंबर 2025 को समिति ने सिल्ट उठान का अनुबंध विनोद कांट्रैक्टर के साथ किया था। अनुबंध के तहत ठेकेदार ने तीन बुलडोजर और 26 ट्रैक्टर-ट्रॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.