नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- असम के लुमडिंग-बदरपुर पहाड़ी खंड में गुरुवार को एक यात्री ट्रेन खींच रहे इंजन के अगले पहिए पटरी से उतर गए। इससे कई घंटों तक रेल सेवाएं बाधित रहीं। एनएफआर ने अपने एक शुरुआती बयान में कहा कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई खबर नहीं है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। कुछ समय बाद बाद मरम्मत कार्य पूरा करके रेलवे ट्रैक को पूरी तरह बहाल कर दिया गया है। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) ने बताया कि यह घटना सुबह करीब 8.50 बजे हुई, जब बदरपुर और सुकृतिपुर स्टेशनों के बीच 15616 सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस के इंजन के नीचे लगे पहियों का अगला सेट और उसका सपोर्टिंग फ्रेम पटरी से उतर गया।इससे पहले हादसे के बाद सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस को बदरपुर में ही रोक दिया गया था। इसकी वापसी सेवा यानी गुरुवार...