नई दिल्ली, मार्च 18 -- बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हमेशा अपने क्लासिक और एलिगेंट स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इस बार उनका ट्रेडिशनल साड़ी लुक सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस तस्वीर में रानी मुखर्जी ने एक बेहद खूबसूरत हरे रंग की सिल्क साड़ी पहनी है, जो उन्हें एकदम रॉयल और ग्रेसफुल लुक दे रही है। साड़ी पर गोल्डन बूटियों का महीन और शानदार काम किया गया है। साड़ी का चौड़ा गोल्डन बॉर्डर पूरे लुक को और भी खास बना रहा है। यहां जानें उनके लुक से जुड़ी खास बातें और स्टाइलिंग डिटेल्स -साड़ी की खासियतरानी की साड़ी का गहरा हरा रंग बहुत ही रिच और क्लासी दिख रहा है। इस पर बना गोल्डन डिजाइन इसे ट्रेडिशनल टच देता है।साड़ी का पल्लू भी काफी भारी और खूबसूरती से डिजाइन किया गया है, जो पूरे आउटफिट को एक रॉयल फील देता है।ब्लाउज डिजाइनउन्होंने...