प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 26 -- सांगीपुर। स्थानीय विकास खंड के सिलौधी गांव निवासी अनिल कुमार दुबे और कृष्ण कुमार दुबे के छप्पर नुमा घर में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई थी। घटना में दोनों भाइयों की पूरी गृहस्थी जल गई थी। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना और राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू के साथ पीड़ित परिवार को सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर जगदीश मिश्र, रवि प्रकाश श्रीवास्तव,संदीप यादव शिव शंकर सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...