मुजफ्फरपुर, मार्च 23 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिलौत स्थित एसयूसीआईसी पार्टी कार्यालय में सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की शहादत दिवस मनाई गई। समारोह की अध्यक्षता संजीत मांझी ने की। इस अवसर पर गांव के स्कूली बच्चे, युवा और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। लाल बाबू महतो, शत्रुघ्न महतो, वीरेन्द्र ठाकुर, मो. बदरुद्दीन और वैद्यनाथ पंडित ने भगत सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगत सिंह के जीवन, उनके बलिदान और देश के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पसर बच्चों और युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.