समस्तीपुर, फरवरी 26 -- समस्तीपुर। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिलौत में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सिलौत निवासी अशोक सहनी के पुत्र भोला सहनी तथा कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव निवासी मोदी सहनी के पुत्र ब्रजेश सहनी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह के अनुसार, गोलीकांड में दोनों की संलिप्तता पाई गई है। इससे पूर्व इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित पांच अन्य आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कांड में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बता दें कि बीते 7 दिसंबर को बटाई पर जमीन जोतने के विवाद को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.