चंदौली, अप्रैल 12 -- धीना। धीना थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव में स्थित भीमराव आम्बेडकर की मूर्ति को बीते शनिवार की रात शरारती तत्वों ने तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर रविवार की सुबह होने पर ग्रामीणों आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची धीना पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है साथ ग्रामीणों को समझाया और वहां दूसरी नई मूर्ति मंगवाकर लगाया जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा की शरारत के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ग्रामीण शां हुए। पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्रवाई करने में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...