भागलपुर, मार्च 17 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में सोमवार को स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र 2025-29) की परीक्षा के दौरान हंगामा हुआ। दूसरी पाली में एमडीसी ग्रुप डी के तहत अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। इस दौरान कई केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछे जाने का आरोप लगाते हुए बवाल शुरू कर दिया। इसके कारण एसएम कॉलेज और टीएनबी कॉलेज परीक्षा केंद्रों पर कुछ देर के लिए परीक्षा बाधित रही और अफरातफरी का माहौल बना रहा। हंगामे की सूचना मिलते ही दोनों कॉलेजों के अंग्रेजी शिक्षकों को मौके पर बुलाया गया। शिक्षकों ने परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र देखकर समझाया कि सभी सवाल सिलेबस के अंदर से ही पूछे गए हैं। हालांकि, छात्रों का तर्क था कि परीक्षा में जो प्रश्न आए हैं, वे उन्हें कक्षा ...