अररिया, नवम्बर 17 -- 15 हज़ार नगद सहित लाखों के सामान जलकर राख फारबिसगंज के ढोलबज्जा पंचायत के बाबा चौक की घटना फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज प्रखंड के ढोलबज्जा पंचायत के बाबा चौक वार्ड संख्या 2 में देर रात गैस सिलेंडर से किराना दुकान व घर में आग लगने से लाखों रुपये के सामान जलकर खाक हो गये। आग लगने से आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। इस संबंध में पीड़ित किराना दूकानदार व गृहस्वामी चन्द्रहांस दास ने बताया कि रविवार की देर रात उनकी घर व दुकान में गैस सिलेंडर से अचानक लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दुकान में रखे 15 हजार रुपये नगद सहित घर में लगी एक टीवी, बर्तन, अनाज, कपड़ा व अन्य किराना सामान जलकर खाक हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.