गाजीपुर, मार्च 24 -- गाजीपुर। जनपद में तपिश तेज भी नहीं हुई लेकिन बिजली की मांग में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। इसके पीछे इजराइल और ईरान के बीच छिड़े जंग के कारण पैदा हुई एलपीजी संकट भी एक बड़ा कारण है। वर्तमान समय में शहर का बिजली लोड 70 एमवीए तक पहुंच गया है। ऐसे में आने वाले दिनों में बिजली व्यवस्था पर और अधिक दबाव पड़ने की संभावना है। जानकारी के अनुसार जिले में इस समय कुल 272 एमवीए लोड दर्ज किया गया है, जबकि कुल क्षमता 964 एमवीए की है। हालांकि इस क्षमता का केवल 60 से 70 प्रतिशत ही उपयोग में लाया जा सकता है। इस समय जिले भर में क्षमता की 28 से 30 फीसदी बिजली खपत हो रही है। एलपीजी संकट का असर भी बिजली खपत पर साफ दिखाई दे रहा है। गैस की कमी के कारण लोग घरेलू कार्यों के लिए बिजली पर निर्भर हो रहे हैं, जिससे करीब पांच मेगावाट तक अत...