सिलेंडर संकट के बीच भी बन रहा मिड डे मील
गंगापार, अप्रैल 13 -- प्राथमिक विद्यालय गरियावां में मिड डे मील व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापिका श्रद्धा सिन्हा ने सराहनीय पहल की है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में दो गैस सिलेंडर का कनेक्शन होने के बावजूद वर्तमान में सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने वैकल्पिक रूप से लकड़ी की व्यवस्था भी कर रखी है, ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति में बच्चों को मिड डे मील से वंचित न होना पड़े। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस व्यवस्था के लिए आवश्यक खर्च कन्वर्जन कॉस्ट से किया जाता है, जबकि अतिरिक्त व्यय होने पर वह स्वयं वहन करती हैं। प्रधानाध्यापिका की इस पहल से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को नियमित रूप से भोजन मिल रहा है और उनकी पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने उनके इस प्रयास की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.