अमरोहा, मार्च 19 -- गजरौला, संवाददाता। क्षेत्र में गैस एजेंसियों के बाहर सिलेंडर लेने के लिए सुबह से देर शाम तक लाइन लग रही है। इसके बाद भी कई उपभोक्ता बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौट रहे हैं। बुधवार सुबह से भी गैस एजेंसियों व गोदामों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। शादी वाले घरों में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।गैस सिलेंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। रोजाना दिन निकलते ही गैस एजेंसियों व गोदामों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगनी शुरू हो जाती है। बुधवार सुबह सात बजे से ही चौपला स्थित दोनों गैस एजेंसियों के अलावा अन्य एजेंसियों पर भी भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं की लाइन पहले गैस एजेंसियों पर लगनी शुरू हुई, वहां से वाउचर लेने के बाद उपभोक्ताओं ने गोदामों पर लाइन में लगकर सिलेंडर लिया। दरअसल इन दिनों शादी सीजन है। शादी समारोह में सब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.