बस्ती, जून 28 -- सुरेंद्र बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। दुबौलिया थानाक्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर खुहालगंज के पास हुए हादसे में अधेड़ की मौत हो गई। बोधई प्रसाद (57) निवासी केवाड़ी मुस्तहकम थाना दुबौलिया गैस लेने के लिए रानीपुर लाद अपने रिस्तेदार के घर गए थे। वहां से सिलेंडर लेकर लौट रहे थे। खुहालगंज के चौधरी ढाबा के सामने अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में ठोकर मार दिया। मौके पर ही इनकी मौत हो गई। यह हादसा रविवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि सिर पर लगा हेलमेट फट गया। मौके पर पुलिस पहुंची और उन्हें सीएचसी दुबौलिया ले गई, लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कोहराम परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...