फिरोजाबाद, फरवरी 20 -- थाना रामगढ़ क्षेत्र में गुरुवार शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से रसोई में आग लगने से चार लोग झुलस गए। घायलों को देर रात उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। चनौरा निवासी अनीता देवी पत्नी दिनेश सविता गैस चूल्हे पर खाना बना रही थी। सिलेंडर लीकेज होने के कारण गैस जलाते ही आग लग गई। अचानक आग लगते ही अनीता ने चीखने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी चीखपुकार सुन परिवार के लोग वहा पर पहुंच गए। वहा पर अफरा तफरी मच गई। मोहल्ले के लोग भी वहां पर आ गए। उन लोगों ने काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। आग से वहा मौजूद दिनेश 43 वर्ष, अनीता 40 वर्ष, उसकी पुत्री शालू 18 वर्ष, मनोरमा 38 पत्नी इन्द्रेश झुलस गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.