बलरामपुर, फरवरी 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय बैरागी पुरवा मोहल्ले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सुमिरन यादव के घर रसोई गैस सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गई। सुमिरन ने बताया कि गुरुवार शाम लगभग साढ़े चार बजे उनकी पुत्री रसोई में खाना बना रही थी। इसी बीच गैस की तेज गंध के बीच अचानक लपटें उठने लगी, जिससे वह घबराकर शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही कांस्टेबल रत्नेश मौके पर पहुंच गए। इसी बीच मोहल्ले में रहने वाले बौरे ने अद्भुत साहस दिखाते हुए जान जोखिम में डालकर सिलेंडर के पास पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। अग्निशमन विभाग की मदद से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.