गाजीपुर, अप्रैल 22 -- नगसर। स्थानीय नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के नगसर मीर राय गांव में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर में लीकेज के चलते खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से झुलस गईं। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नगसर मीर राय गांव में 54 वर्षीय इंदु राय पत्नी परशुराम राय और उनकी देवरानी 42 वर्षीय नीशा राय पत्नी मधुमंगल राय घर के किचन में खाना बना रही थीं। परिजनों के अनुसार, गैस सिलेंडर खोलकर चूल्हा जलाते ही अचानक गैस रिसाव के कारण आग भड़क उठी और दोनों महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। यह भी पढ़ें- विभूतिपुर में सिलिंडर फटने से दो घर जलकर राख, छह लोग झुलसे आग की लपटों के बीच महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.