सोनभद्र, अप्रैल 24 -- दुद्धी, संवाददाता। स्थानीय कोतवाली के कस्बा स्थित रामनगर में गुरुवार की शाम सिलेंडर लिकेज होने से लगी आग से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वह माचिस जलाकर सिलेंडर के लिकेज होने की जांच कर रही थी।दुद्धी कस्बे के रामनगर निवासी 55 वर्षीय इंद्रावती देवी पत्नी स्व. राजकुमार शुक्रवार शाम करीब सात बजे गैस लीकेज की जांच करने के लिए माचिस जला रही थी। जैसे ही उसने माचिस जलाया लिकेज सिलेंडर में आग लग गई और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसी वार्ड सभासद आमेश सिंह ने बगल के सियाराम की मदद से तत्काल निजी साधन से इंद्रावती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉ. विनोद सिंह ने बताया कि महिल...