दुमका, जून 24 -- जामा थाना क्षेत्र के दुमका पालाजोरी मुख्य मार्ग पर हाई स्कूल के समीप हुई सड़क दुर्घटना में टोटो सवार धर्मेंद्र कुमार मंडल लगभग 50 वर्ष की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र कुमार मंडल अपने गांव चिकनियां से खाली गैस सिलेंडर लेकर उसे भरवाने के लिए जरमुंडी जा रहे थे। इसी दौरान हाई स्कूल के समीप सड़क पर बने बम्फर के कारण टोटो पलट गई। जिसके बाद टोटो में रखे गैस सिलेंडर से जोरदार तरीके से धर्मेन्द्र से टकरा गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सहायता से उन्हें उपचार के लिए जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जामा ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही जामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। हालांकि परिजनों ने स्वेच्छा से पोस्टमार्टम नहीं कराने का निर्णय लिया। गुरुवा...