नई दिल्ली, मार्च 3 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। स्वरूप नगर इलाके में मंगलवार की दोपहर अवैध एलीपीजी गैस सिलेंडर में रिसाव और धमाके के कारण एक घर में आग लग गई। इस हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमें से एक महिला की हालत गंभीर है। सभी झुलसे हुए लोगों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि 25 गज के फ्लैट की तीसरी मंजिल पर सिलेंडर में रिसाव के कारण भोजन बनाने के दौरान यह हादसा हुआ। आग के कारण फ्लैट में मौजूद एक महिला और उसके दो छोटे बच्चे मामूली रूप से झुलस गए। हादसे के दौरान दूसरी मंजिल पर रहने वाली सास-बहू मदद के लिए पहुंचीं ही थीं कि तभी सिलेंडर में विस्फोट हो गया। जिससे वे दोनों भी झुलस गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...