सोनभद्र, फरवरी 16 -- वैनी, हिन्दुस्तान संवाद। रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव में सोमवार की सुबह सिलेंडर लिकेज होने से लगी आग से चार लोग झुलस गए। सिलेंडर पर खाना बनाते समय आग लग गई थी। रायपुर थाना क्षेत्र के बनबहुआर गांव निवासी 30 वर्षीय धर्मावती पत्नी अखिलेश सोमवार की सुबह अपने घर में खाना बना रही थी। खाना बनाते समय सिलेंडर अचानक लिकेज हो गया, जिससे आग लग गई। इससे खाना बना रही धर्मावती तथा पास में बैठी उनकी दो वर्षीय पुत्री अन्नू, रिश्तेदारी में आई 40 वर्षीय रामदुलारी भी आग की चपेट में आ गए। आग की चपेट में आने पर सभी चीखने चिल्लाने लगे। शोर सुनकर उनका पति 35 वर्षीय अखिलेश भी मौके पर पहुंच गया। झुलस रहे लोगों को बचाने में वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गया। वहीं आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तथा झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.