लखनऊ, मई 25 -- इंदिरानगर में सोमवार दोपहर रसोई में खाना पकाते वक्त सिलेंडर में आग लग गई। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए। दमकल कर्मियों ने आधे घंटे में आग बुझा ली। आग बुझाने में गृहस्वामी झुलस गए है। महावीरनगर के सुगमऊ निवासी अवधेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार दोपहर 1:30 बजे बेटी अराधना रसोई में खाना बना रही थी। तभी सिलेंडर में आग लग गई। आग की लपटों को देखकर बेटी चीखते हुए बाहर भागी। शोर सुनकर अवधेश रसोई में पहुंचे। उन्होंने पानी और कपड़ा गीलाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रसोईघर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। पुलिस और इंदिरानगर फायर स्टेशन की एक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। करीब आधे घंटे में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग ब...