उन्नाव, अप्रैल 22 -- सोनिक। दही थाना क्षेत्र के सोनिक गांव में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। रामपाल गौतम के घर में खाना बनाते समय अचानक एलपीजी सिलेंडर में आग लग गई। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसी दौरान सुशील प्रजापति ने साहस का परिचय देते हुए जलते सिलेंडर को तार के सहारे घसीटकर घर के बाहर फेंक दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया गया कि सिलेंडर गैस खत्म होने तक बाहर ही जलता रहा, लेकिन समय रहते उठाए गए कदम से घर की पूरी गृहस्थी जलने से बच गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.