गाजीपुर, दिसम्बर 11 -- दुल्लहपुर। क्षेत्र के सिखड़ी बाजार में गुरुवार को मिठाई की दुकान में सिलेंडर में रिसाव के चलते अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि आग दुकान के बाहरी हिस्से में लगी और पड़ोसियों की सक्रियता से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। सिखड़ी बाजार स्थित नहर चौमुहानी के पास प्रदीप गुप्ता की मिठाई के अलावा चाय पकौड़ी की दुकान है। गुरुवार की शाम को रोज की तरह पकौड़ी बनाने के लिए गैस आनकर चुल्हा जलाए तो अचानक गैस रिसाव के कारण आग लग गई। लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। इसी दौरान पड़ोस के दुकानदार सुरेन्द्र गुप्ता ने अपने पास मौजूद अग्निशमन यंत्र से आग बुझाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.