बागपत, जून 4 -- घर में चाय बनाते समय छोटे व बड़े सिलेंडर में लगी आग से झुलसे एक 4 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई जबकि उसका 10 वर्षीय भाई, दादा-दादी व चाचा आग से झुलस गए। आग लगे सिलेंडर को किसी तरह घर के बाहर फेंका जिसे पड़ोसियों ने किसी तरह बुझाया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले में जानकारी जुटाई, वहीं परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है। दरअसल, यह घटना बड़ौत कोतवाली के पठानकोट मोहल्ले में देर रात्रि हुई। यहां हासिम अपने माता-पिता, बीवी-बच्चों के साथ रहता है। यह भी पढ़ें- सिलेंडर में आग से 4 वर्षीय बच्चे की मौत, एक बच्चे समेत 4 झुलसे देर रात्रि घर के नीचे वाले हिस्से में चाय बनाते समय अचानक बड़े सिलेंडर में लीकेज होने से आग लग गई। इससे पास में रखे 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर ने भी आ...