पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पूरनपुर। खाना बनाते समय घरेलू सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। घबराकर परिवार लोग बाहर निकल गए। बमुश्किल आग बुझाई गई। आग लगने से हजारों का समान जलकर राख हो गया। नगर के मोहल्ला हबीबगंज गैटिया के रहवाले श्रीराम पुत्र नत्थूलाल के घर में गैस चूल्हे खाना बन रहा था। इस दौरान अचानक सिलेंडर में आग लग गई। जानकारी लगते ही अफरा तफरी मच गई। परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर निकल गए। आग से घर में रखा अनाज, कपड़े, बर्तन, बेड, अलमारी और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने की घटना के बाद आस पड़ोस के लोग एकत्र हो गए। बमुश्किल लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई। श्रीराम ने बताया कि आग लगने से लगभग दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...