सिलेंडर में आग लगने से गृहस्थी जलकर राख
इटावा औरैया, जून 30 -- महेवा। बकेवर थाना क्षेत्र के बहेड़ा में सोमवार देर शाम खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से एक परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार का भारी नुकसान हुआ है। गांव निवासी अशोक वाल्मीकि पुत्र आनंदी के घर सोमवार रात करीब आठ बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लीकेज के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गया। सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरजन सिंह पाल, ग्राम सचिव अशोक सिंह परिहार और क्षेत्रीय लेखपाल राहुल गोयल मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान की छत उड़ी अधिकारियों ने नुकसान का जायजा लेकर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.